सरेनी क्षेत्र में वृक्षों के लिए यमराज बने लकड़कटे 

जोर शोर से हरे प्रतिबंधित वृक्षों पर चल रहे इलेक्ट्रिक आरा से वृक्षों में त्राहिमाम

सरेनीरायबरेली।एक तरफ प्रदेश सरकार वृक्ष लगाओ अभियान में लाखो करोड़ो रूपये खर्च कर रही है।तो वहीं दूसरी ओर सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आए दिन विभिन्न गांवों व बागों में लकड़कटे दिनदहाडे हरे प्रतिबंधित पेड़ों पर आरा चलाकर जनपद की कानून व्यवस्था व शासन के द्वारा चलाए गए वृहद वृक्ष रोपण अभियान को ठेंगा दिखा रहे।वृहद वृक्षा रोपण अभियान को दरकिनार कर हरे नीम के प्रतिबंधित पेंडो को जमींदोज कर प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर सरकार की मंशा व वन संरक्षण हेतु जारी दिशानिर्देशों को पलीता लगा रहे हैं।अब सवाल यह भी उठता है कि स्थानीय पुलिस व वन विभाग की सख्ती के बाद भी हरे प्रतिबंधित पेंडो की अवैध कटान थमने का नाम नहीं ले रही है।गुरुवार को थाना क्षेत्र गौरन एवं गौराही गांव में हरे नीम के पेंडो को जमींनदोज व दिन शुक्रवार को भूपगंज में भी नीम के प्रतिबंधित पेंडो को जमींदोज किया गया।फिर भी लकड़कटों पर वन विभाग व पुलिस की नजर नहीं पड़ी।जिस कदर क्षेत्र में जोर शोर से हरे प्रतिबंधित पेंडो की अवैध कटान हो रही है।उससे स्थानीय जिम्मेदारों की काबिलियत पर प्रश्नवाचकचिन्ह लग रहे है। देखना यह है की लकड़कटों पर कार्यवाही होती है या नहीं या फिर लकडकट्टे शासन के द्वारा चलाए गए वृहद वृक्षा रोपण अभियान को ऐसे ही दरकिनार करते हुए प्रकृति के साथ खिलवाड़ करते रहेंगे।