अतर्रा के होटल में एक युवक ने फांसी लगा दी जान

बांदा जिले के अतर्रा कस्बे के एक होटल में गुरुवार को एक नवयुवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार मृतक मुंबई में काम करता था। बुधवार को वह मुंबई से अपने गांव के लिए निकला था। मृतक फतेहगंज थाना क्षेत्र के प्यार गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। सूचना पर मौके पर स्थानीय थाना पुलिस और जांच टीम पहुंची है।जो मौके के हर स्थिति को देख रही है। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है की मृतक ने अपनी आत्महत्या की लाइव वीडियो भी चलाई है।जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।