सहकारी समिति संघ के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर सगे भाइयों का कब्जा

(वरिष्ठ पत्रकार ललित मिश्र की रिपोर्ट)

मेरापुर। विकासखंड मोहम्मदाबाद साधन सहकारी संघ पखना में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर दोनों सगे भाई निर्विरोध निर्वाचित हुए।

शुक्रवार को विकासखंड मोहम्मदाबाद क्षेत्र की साधन सहकारी समिति लि0 पखना में चुनाव अधिकारी सुखवंत सिंह राठौर ( सिंचाई विभाग के अवर अभियंता) की मौजूदगी में पखना साधन सहकारी संघ के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ।
जिसमें मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नूरनगर निवासी रघुवीर सिंह शाक्य साधन सहकारी संघ अध्यक्ष व उनके छोटे भाई प्रमोद कुमार शाक्य उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए।
चुनाव अधिकारी सुखवंत सिंह राठौर ने बताया की संघ के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिये अन्य किसी ने पर्चा नहीं भरा था। रघुवीर सिंह शाक्य अध्यक्ष व प्रमोद कुमार शाक्य उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।

चुनाव के समय मतदाताओं में मेरापुर, पखना तथा बिहार स्थित तीनों समितियों के संचालक मौजूद रहे।

मेरापुर समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान गंगा प्रसाद राजपूत ने नवनिर्वाचित समिति संघ अध्यक्ष रघुवीर शाक्य को फूल माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
संघ के अध्यक्ष बने रघुवीर शाक्य ने भी गंगा प्रसाद राजपूत को माला पहनाकर उनका स्वागत किया।जीत की खुशी में मिठाइयां बांटी गईं।

इस दौरान ग्रीश चन्द्र दुबे उर्फ ललइयां ,नीमकरोरी भाजपा मंडल अध्यक्ष छत्रपाल राजपूत, साधन सहकारी समिति मेरापुर के अध्यक्ष व पूर्व प्रधान गंगा प्रसाद राजपूत, सचिव संदीप यादव, गणना करता राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे।