राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के बाद नरवर कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन

ब्लॉक अध्यक्ष संजय हर्षाना के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन प्रधानमंत्री का पुतला फूंका:राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के विरोध में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे

नरवर

दीपक कुशवाह राजनीतिक संवाददाता

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के विरोध में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने के खिलाफ बुधवार को शहर के गांधी प्रतिमा पर विधायक प्रागीलाल जाटव और ब्लॉक अध्यक्ष संजय हर्षाना के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। संजय हर्षाना ब्लॉक अध्यक्ष नरवर ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्ध हाेने के खिलाफ बुधवार को शहर में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी सड़कों पर उतरे और गांधी चौराहे पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुराना बस स्टैंड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
विधायक प्रागीलाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार लोकतंत्र को खत्म कर रही है। न्यायपालिका पर दबाव बनाया जा रहा है। पूरे देश में राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने को लेकर आक्रोश का माहौल है। यह सरकार किसानों, गरीबों और मजदूरों की आवाज उठाने पर दमन की कार्यवाही कर रही है। राहुल गांधी को अड़ानी, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी आदि के खिलाफ बोलने की सजा दी गई है। भाजपा और नरेंद्र मोदी के मित्रों को बचाने में केंद्र सरकार लगी हुई है।
कांग्रेस और विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ केंद्र द्वारा जो अत्याचार किया जा रहा है उसे कांग्रेस डरने वाली नहीं है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता अत्याचार के खिलाफ राहुल गांधी के साथ मजबूती से खड़ा है।ज्ञापन सौंपते समय करैरा विधायक प्रागीलाल जाटव,पूर्व विधायक लाखनसिंह बघेल, कैलाश कुशवाह पोहरी विधानसभा,ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस नरवर संजय हर्षाना,जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र कोली,राजू कोली ब्लॉक उपाध्यक्ष, कल्लूराम कुशवाह पूर्व अध्यक्ष,हबीब खान, पार्षद कल्याण कुशवाह, डॉक्टर रामभजन,डॉक्टर कालूराम कुशवाह,प्रीति भार्गव ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष, मीना जाटव, ब्लॉक कांग्रेस सचिव सुंदर कुशवाह सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे और केंद्र सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ प्रदर्शन किया