भाजपा रामनगर मण्डल अध्यक्ष अभिषेक निषाद की अध्यक्षता में सुनीं मन की बात

आलापुर अंबेडकरनगर
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 99वें संस्करण कार्यक्रम को भाजपा रामनगर मण्डल अध्यक्ष अभिषेक निषाद की अध्यक्षता में 75 - बहरामपुर बूथ पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सुना गया | मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुसूचित मोर्चा अभिषेक कन्नौजिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम में देश को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम नए संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। देश में आर्गन डोनेशन की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि आर्गन डोनेशन करने वालों की संख्या बढ़ी है | अंगदान मानव के लिए अमर गाथा है | अंगदान के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ी है जिससे दूसरों को जीवन मिलता है | वहीं भाजपा रामनगर मण्डल अध्यक्ष अभिषेक निषाद ने मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री जी ने नारी शक्ति की प्रशंसा करते हुए कहा कि हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान ऊंचा है | बेटियां तीनों सेनाओं में झंडा ऊंचा कर रही हैं | भारत के विकास में नारी शक्ति अहम है | इस दौरान आशुतोष निषाद आनन्द कुमार अमित निषाद कमलेश चतुर्वेदी श्यामकन्हैया चतुर्वेदी हरिश्चंद्र निषाद अंगद कुमार दुर्गेश कुमार आनन्द कन्नौजिया अजित कुमार रामसजीवन अर्जुन कुमार सत्येन्द्र निषाद लखन निषाद सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे |