राणा कुंभा मंडल की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, आगामी चुनाव जिताने का संकल्प

धर्म नारायण पुरोहित की रिपोर्ट

राजसमंद 26 मार्चराणा कुंभा मंडल देवगढ़ की कार्यसमिति की बैठक आसन स्थित होटल तुलसी में आयोजित की गई इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहठ ने की।मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरी सिहं रावत तथा विशेष अतिथि भीम विधानसभा के विस्तारक सज्जन सिंह व जिला मंत्री नानालाल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मोतीसिंह रावत रहे। बैठक में जिला अध्यक्ष के प्रवास के दौरान मंडल में सभी शक्ति केंद्र बूथोंको सुदृढ़ बनाने के लिए चर्चा की गई।आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव व 2024 के लोकसभा चुनाव जीतने के लिए पूरी तरह से कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का आहवन किया। सभी बूथअध्यक्ष को अपने-अपने बूथकंपटीशन से जीतने के लिए अहावान किया गया। इस दरमियान मंडल अध्यक्ष किशन गुर्जर ने आने वाले सभी अतिथियों को यह भरोसा दिलाया कि राणा कुंभा मंडल के प्रत्येक कार्यकर्ताओं की ओर से हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि आने वाले 2023 के चुनाव में भीम विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का कमल खेलने जा रहा है।विधानसभा में राणा कुंभा मंडल सबसे ज्यादा वोटों से पार्टी को जीतने का संकल्प लिया। इस दौरान विधानसभा विस्तारक सज्जन सिंह ने कहा कि हमारा प्रत्याशी सिर्फ कमल का फूल है इसी को ध्यान में रखते हुए हमें संगठन हित में कार्य करते हुए आगे बढ़ना है और 2023 में फिर से भीम विधानसभा में कमल खिलाना है। इस दौरान बैठक में मंडल अध्यक्ष किशन गुर्जर, मंडल महामंत्री कानाराम, पोकर लाल, अरविंद सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्षपंचायत समिति सदस्य तारा देवी, किसान मोर्चा अध्यक्ष समुंदर रावल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील रावल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकर लालमेवाड़ा, अनुसुचित जाति मोर्चा अध्यक्ष हरीश,वबजरंग मेवाड़ा, शक्ति केंद्र संयोजक पप्पू सेन, मोहन सिंह मियाला, नगर सिंह सांगावास, रूप गुर्जर मदारिया, कुंदन मल सुथार, हरि सिंहरावत शकरगढ़, विजय सिंहमियाला, लाल सिंहंरावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष खीम सिंह रावत लसानी, लादू लाल मेवाड़ा, राकेश सेन पार्टी के सभी बुथ अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।