पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद भी नहीं मिली युवती


जनपद फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर से गायब युवती ना मिलने के कारण माता पिता ने थाने में लिखित तहरीर दी है। माता-पिता ने बताया है युवती को गायब हुए कई दिन हो चुके हैं। लेकिन अभी तक युवती का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस प्रशासन भी युवती को ढूंढते ढूंढते थक चुका है। पुलिस प्रशासन के हाथ कुछ नहीं लगा।कविता पुत्री राम सागर निवासी सीढ़ेचकरपुर थाना राजेपुर जिला फर्रुखाबाद जो दिनांक 28/6/ 2022 को सुबह करीब 4:00 बजे अपने घर से गायब हो गई है। जिसके संबंध में थाना राजेपुर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना राजेपुर ने सूचना जारी करते हुए कहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति को गुमशुदा लड़की के संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो वह अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी अमृतपुर, थाना अध्यक्ष राजेपुर को अवगत करा सकता है। लड़की का रंग सावला है।गोल चेहरा है। सामान्य कद है वह गुलाबी रंग की सलवार सूट पहने हुए हैं।उम्र करीब 22 वर्ष है। जिनके माता-पिता द्वारा थाना राजेपुर में लिखित तहरीर दी गई है। उसी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।