1 दिल्ली नौसेना इकाई द्वारा पुनीत सागर अभियान के तहत आईएसबीटी घाट पर अभियान चलाया

पुनीत सागर अभियान देश भर में जोरो-शोरो से मनाया जा रहा है, इसी कड़ी में

राष्ट्रीय कैडेट कोर, दिल्ली डारेक्टेट की 1 दिल्ली नौसेना इकाई द्वारा विश्व जल दिवस के उपलक्ष में दिनांक 22/03/2023 बुधबार को आई एस बी टी के पास स्थित यमुना घाट पर सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में यूनिट के कमाडिग ऑफिसर कैप्टन कमल मरजारा, 1 जीसीआई, 5 नौसेना के जूनियर अधिकारियों समेत 75 एनसीसी कैडेट्स ने अपनी भागीदारी निभाई।

पुनीत सागर अभियान की शुरुआत वर्ष 2019 के दिसंबर माह में हुआ था तब से आज तक इस अभियान के अंतर्गत लगभग तटीय राज्यो के 127 यूनिट्स व 3.9 लाख कैडेट्स ने हिस्सा लिया।

इस सफाई अभियान के दौरान एन डी एम सी के कर्मचारी भी शामिल हुए जहा सभी के सहयोग से 1 किलोमीटर के क्षेत्र को साफ किया गया।

एनसीसी कैडेटस ने इस स्वच्छता अभियान में बढ़चढ़ कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत कैडेटस ने स्थानीय लोगों को इसके लिए जागरूक किया और इसके महत्व को समझाते हुए पानी को कैसे साफ रखकर हम बहुत सारी बीमारियों से बच सकते है और यह हमारे लिए कितना आवश्यक है इस पर विशेष प्रकाश डाला साथ ही साथ एक प्रतिज्ञा ली कि जितने लोग जागरूक है वो अन्य और लोगो को भी जागरूक करेंगे।

कैडेटस द्वारा यह समझाया गया कि समाज में प्रत्येक नागरिक इसे अपना मौलिक कर्तव्य मान कर अपना सहयोग करें ताकि धीरे-धीरे चारों तरफ स्वच्छ वातावरण बनाया जा सकें.

अंत में कॉमडिग ऑफिसर कमल मरजारा द्वारा कैडेटस का मार्गदर्शन किया गया। कैडेट का इस अभियान में सम्मलित होने पर उत्साहवर्धन किया व भविष्य में ऐसे ही देश हित के कार्यों में सम्मलित होने के लिए प्रोत्साहित किया ।