सम्पूर्णानगर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार  

संवाददाता संदीप शाक्य
सम्पूर्णानगर खीरी पुलिस अधीक्षक,गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत
थाना सम्पूर्णानगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 58/23 धारा 406/419/420/467/468 भादवि में वांछित अभियुक्त विकास कुमार पुत्र मेवालाल को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
विकास कुमार पुत्र मेवालाल नि0 ग्राम सुमेरनगर थाना सम्पूर्णनगर जनपद खीरी गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-1-उ0नि0 अवनेश कुमार 2-का0 ओमसरन