अवध विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में संत तुलसीदास पीजी कॉलेज को मिला 03 स्वर्ण पदक

सुल्तानपुर : संत तुलसीदास पीजी कॉलेज कादीपुर के एम ए समाजशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान व एमकाम के 03 छात्र छात्राओं को आज डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या में दीक्षांत समारोह के अवसर पर महामहिम राज्यपाल/कुलाधिपति उत्तर प्रदेश के द्वारा विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

राजनीति विज्ञान विषय में सुल्तानपुर जनपद की जैयसिंहपुर तहसील क्षेत्र की ग्रामपंचायत काछा भिटौरा व महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ राम धीरज यादव की पुत्री रंजना यादव को और समाजशास्त्र विषय में उत्कर्ष सिंह व एमकाम में गौरव सिंह को कुलाधिपति द्वारा स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।

अवध विश्वविद्यालय परिक्षेत्र में संचालित राजनीति विज्ञान विषय में सर्वाधिक अंक 886 प्राप्त कर स्वर्ण पदक से सम्मानित रंजना यादव ने इस उपलब्धि को अपने माता पिता व परिवार के सदस्य तथा ग्राम प्रधान काछाभिटौरा निर्मला देवी, प्रधान प्रतिनिधि हरिवंश निषाद, सुनील यादव, के एल साहू, सुरजीत यादव एवं शुभेच्छुओं के आशीर्वाद का परिणाम माना है।

महाविद्यालय के 03 छात्र छात्राओं को कुलाधिपति द्वारा स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किये जाने पर महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के सम्मानित अध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय बजरंगी, प्रबन्धक सौरभ त्रिपाठी, उपप्रबंधक प्रो अरविंद चतुर्वेदी, सचिव अजय कुमार दूबे, प्राचार्य प्रो आर एन सिंह, चीफ प्राक्टर प्रो मदन मोहन सिंह, प्रो शैलेन्द्र पाण्डेय, प्रो आदित्य नारायण त्रिपाठी, पूर्व राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ आर पी सिंह, पूर्व प्राचार्य प्रो इन्दुशेखर उपाध्याय, पूर्व प्राचार्य प्रो जितेन्द्र तिवारी, प्रो संजीव रतन गुप्ता, डॉ सुशील पाण्डेय (सेवा निवृत्त), राजनीति विज्ञान विषय के शिक्षक डॉ अनूप गुप्ता, कीर्ति पाण्डेय, सुशील कोरी, मनोविज्ञान विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर व मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के अयोध्या मण्डल उपाध्यक्ष डॉ जितेन्द्र कुमार उपाध्याय, डॉ चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव डॉ राजकुमार सिंह, डॉ सुरेन्द्र प्रताप तिवारी डॉ यस बी सिंह, डॉ शनि शुक्ला डॉ अखिलेश यादव डॉ राजित राम यादव डा सतीश सिंह डॉ बन्दना मिश्रा डॉ अन्जू मिश्रा सहित महाविद्यालय परिवार के हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त रंजना यादव, उत्कर्ष सिंह एवं गौरव सिंह के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना की है।