सड़क दुर्घटना का जायजा लेने पहुंचे भाजपा के जिला संगठन प्रभारी

नबीनगर। विगत 10 मार्च 2023 को मझिआंव- अंकोरहा रोड़ के पेट्रोल पंप के समीप एक बोलोरो के द्वारा दो नाबालिक को धक्का मार दिया था जिसमे ललन राम के पुत्री को ब्रेन में गंभीर चोट लगने की बात सामने आया है। वही हरेंद्र राम के पुत्र को मामूली सी चोट आया है। दोनों बड़ेम ओ पी अंर्तगत मझिआंव गांव के निवासी हैं।

भाजपा के औरंगाबाद जिला संगठन प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह परिजनों से मिलकर सही तरीके से इलाज करवाने का आश्वासन दिया। ललन राम की पुत्री का इलाज डेहरी के प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। जिला संगठन प्रभारी पहुंच बच्ची का इलाज आयुष्मान भारत कार्ड के तहत ₹5,00,000 तक फ्री होने की बात कही वहीं उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जल्द हम कैंप लगाकर आयुष्मान भारत कार्ड बनाने का कार्य करेंगे जिससे लोगों को भारत सरकार के चल रहे स्कीम के तहत अधिक से अधिक फायदा मिल सके।

परिजनों से मिलने के क्रम में एनटीपीसी के द्वारा बनाए जा रहे नाली - गली को लेकर कड़ी निंदा किया। और कहा हम वरीय अधिकारी से बात कर जल्द से जल्द बनवाने का प्रयास करेंगे।

वही इस मौके पर बैरिया मंडल अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह,महुआव पैक्स अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह उर्फ वरुण सिंह , महुआव पंचायत भाजपा अध्यक्ष निरंजन कुमार शर्मा, महुआव पंचायत के उप मुखिया दीपक पाठक, व कई ग्रामीण जनता उपस्थित रहे।