गौठान समिति अध्यक्ष खजुरानी व युवा कांग्रेस नेता दिगंबर चंद्रा (गोलू) ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी है

*गौठान समिति अध्यक्ष खजुरानी व युवा कांग्रेस नेता दिगंबर चंद्रा (गोलू) ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी है*

जैजैपुर - गौठान समिति अध्यक्ष खजुरानी व युवा कांग्रेस नेता दिगंबर चंद्रा (गोलू) ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। होली की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में दिगंबर चंद्रा (गोलू) ने कहा है कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार है।
होली के दिन ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात से परे सभी लोग आपसी स्नेह के रंग में सराबोर नजर आते हैं। यह लोगों के बीच खुशियां बांटने और आपसी भाईचारा और सौहार्द्र को मजबूत बनाने का दिन है। उन्होंने सभी लोगों से सौहार्द्रपूर्ण तरीके से सुरक्षित होली मनाने की अपील की है।