भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष के खिलाफ भाजपाइयों ने खोला मोर्चा : कहा नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा की नीतियों के खिलाफ कर रहे कार्य, कोतवाल के खिलाफ दिए गए ज्ञापन की व्यापार मंडल ने की निंदा

कर्नलगंज के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह को लेकर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आशीष सोनी के द्वारा ज्ञापन देकर उनके स्थानांतरण की मांग की गई, जिसमें बताया गया कि क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधों को रोकने में क्षेत्र की पुलिस पूरी तरह नाकाम है।
जिसको लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष ने पूरे जोर-शोर के साथ सामूहिक पत्र उत्तर प्रदेश के प्रभारी मंत्री, प्रमुख सचिव गृह, पुलिस उपमहानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक गोंडा तथा जिलाधिकारी गोंडा को देकर स्थानांतरण की मांग की।
लेकिन भाजपा नगर अध्यक्ष के द्वारा कोतवाल के खिलाफ दिए गए पत्र के बाद नगर के व्यापार मंडल अध्यक्ष व भाजपा के ही महामंत्रियों ने आपत्ति जताते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जिसके बाद भाजपा के नगर व मंडल महामंत्रियों के साथ भाजपा के पदाधिकारियों ने भाजपा के जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उर्फ बम बम को ज्ञापन देकर भाजपा नगर अध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्हें हटाने की मांग शुरू कर दी।

भाजपा के नगर व मंडल महामंत्री ने लगाया आरोप -

भाजपा के नगर महामंत्री कन्हैया लाल वर्मा, मंडल महामंत्री दुखहरण सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय यज्ञसैनी तथा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष अर्चित पांडे, पूर्व चेयरमैन रामजीलाल मोदनवाल समेत दर्जनों पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने वर्तमान नगर अध्यक्ष आशीष सोनी के द्वारा कोतवाल पर लगाए गए आरोपों की निंदा करते हुए उनकी कार्यशैली को ही गलत बताया भाजपा पदाधिकारियों का आरोप है कि नगर अध्यक्ष के द्वारा भाजपा महामंत्रियों को बिना विश्वास में लिए अर्नगल कार्य किया जा रहा है । जिससे संगठन के कई पदाधिकारी भी असंतुष्ट रहते हैं।
भाजपा पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से शिकायत करते हुए कहा कि नगर मंडल अध्यक्ष के द्वारा निजी स्वार्थ के चलते कर्नलगंज कोतवाल के विरुद्ध षड्यंत्र के तहत ज्ञापन देकर फर्जी आरोप लगाए गए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में भाजपा की किरकिरी हो रही है। जिसको लेकर नगर के व्यापार मंडल, संभ्रांत नागरिकों तथा सामाजिक संगठनों के द्वारा लगातार कोतवाल का समर्थन किया जा रहा है।

कानून व्यवस्था को लेकर कोतवाल कर रहे कार्रवाई -

कोतवाल के खिलाफ भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष के द्वारा दिए गए ज्ञापन से आक्रोशित नगर व मंडल के दर्जनों भाजपाइयों के द्वारा नगर मंडल अध्यक्ष के खिलाफ कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए बताया गया कि वर्षो बाद भू-माफियों से तालाबों से कब्जे हटाना, धार्मिक स्थलों को
अराजक तत्वों से मुक्त कराना भाजपा पदाधिकारी ने मांग की थी जो अब पूरा हो रहा है ।

व्यापार मंडल अध्यक्ष ने किया कोतवाल का समर्थन -

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष के द्वारा कोतवाल के खिलाफ दिए गए ज्ञापन पर व्यापार मंडल अध्यक्ष ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसको लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह ने भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष के द्वारा दिए गए फर्जी ज्ञापन तथा लगाए गए आरोपों की निंदा करते हुए कोतवाल के द्वारा कानून व्यवस्था के दृष्टिगत किए जा रहे कार्यों की जमकर प्रशंसा व सराहना की, साथ ही उन्होंने कहा कि कोतवाल की कार्यशैली से व्यापारी वर्ग पूरी तरह संतुष्ट है।

नगर मंडल अध्यक्ष के खिलाफ लगा आरोप -

भाजपा के नगर महामंत्री कन्हैया लाल वर्मा, मंडल महामंत्री दुखहरण सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय यज्ञसैनी, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष अर्चित पांडे, पूर्व चेयरमैन रामजीलाल मोदनवाल तथा भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी रामकुमार मौर्य समेत दर्जनों पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप से नगर मंडल अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत करते हुए कहा कि, नगर मंडल अध्यक्ष की कार्यशैली से भाजपा की किरकिरी हो रही है। साथ ही उनके द्वारा किए जा रहे हैं अनर्गल कार्य से निकाय चुनाव भी प्रभावित होने की आशंका है, जिसको लेकर सभी ने एकमत होकर नगर मंडल अध्यक्ष को हटाने की मांग उठाई।