कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तीकरण का दिया मंत्र

इटियाथोक,गोंडा। रविवार, ब्लॉक मुख्यालय सभागार में कार्यशाला आयोजित करके भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तिकरण का मंत्र दिया गया।जिसमें मतदाता और लाभार्थी से सतत संपर्क व संवाद करके बूथ को और मजबूत बनाने को प्रेरित किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुष्कर मिश्र व मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी मौजूद रहे।मुख्य अतिथि श्री मिश्र ने कार्य योजना रखते हुए कहा,कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, और कार्यकर्ता विचार आधारित है।संगठन में पुनर्विचार, समीक्षा तथा पुनर्गठन की सतत प्रक्रिया है।इसी के आधार पर वोट सशक्तिकरण अभियान शुरू है।बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुख प्रत्येक मतदाता से संवाद व संपर्क की कड़ी हैं, जिनके माध्यम से पार्टी की विचारधारा तथा मोदी-योगी सरकार के निर्णय व योजनाएं हर घर तक पहुंचती है।आने वाले दिनों में हमें सशक्त बूथ संरचना का निर्माण करना है।जिला मंत्री मधुबाला वर्मा ने कहा,कि भाजपा में बूथ सशक्तिकरण का कार्य प्राथमिकता पर हैऔर यही बूथ विजय का कारक है।मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा, सोहनलाल भारती,आत्मा वर्मा ने भी अपने विचार रखे।विधायक प्रतिनिधि राजन शुक्ल,जसवंत लाल सोनकर,राजा बाबू गुप्त,कपिलेश्वर शुक्ल,संतोष चौरसिया,अजय राठौर, महेंद्र जैन सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।