137 स्थानों पर जलाई जाएगी होलिका,पुलिस प्रशासन की रहेगी पैनी नजर

इटियाथोक,गोंडा। कस्बा सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सात मार्च को देर रात 137 स्थानों पर होलिका जलाई जाएगी।होली का पर्व आठ मार्च को मनाया जाएगा।इनमें से धर्मेई, कुकुरिहा,करमडीह कला,बेलभरिया, लखनीपुर, सरकांड, विरमापुर, तेलियानी कानूनगो, भरिया लवेदपुर, तिर्रे मनवर,चमन ढार गांव के होलिका दहन स्थल को संवेदनशील चिह्नित किया गया है।इन स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।इटियाथोक कस्बा समेत थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में होलिका दहन सात मार्च को होगा।हिंदू पंचांग के अनुसार होलिका दहन,जिसे छोटी होली के रूप में भी जाना जाता है,बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है,और अगले दिन लोग इकट्ठा होकर एक दूसरे को रंग लगाकर होली खेलते हैं।इस वर्ष होलिका दहन 2023 मंगलवार को शाम 6:24 बजे से 8:51 बजे तक अनुष्ठान कर सकते हैं।उधर, होलिका स्थल को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है।होलिका को लेकर कहीं कोई विवाद न हो, इसके लिए निगरानी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया है।प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया, कि समितियों के लोगों के साथ बैठक और रजिस्टर में संवेदनशील स्थानों का विवरण दर्ज किया जा रहा है।