शिक्षक संघ ने किया शिक्षक सम्मान

भीम से महेंद्र कुमार सालवीकी रिपोर्ट

राजसमंद 25 फरवरीशिक्षक संघ राष्ट्रीय के द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय भोजा ठाकुर का बाड़िया बोरवा में आयोजित किया गया। जिसमे विभिन्न क्षेत्रो में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षको का सम्मान किया गया। शिक्षक संघ राष्ट्रीय द्वारा किये गए सम्मान समारोह में शिक्षक कमलेश कुमार मीणा एवं पूर्व प्रधानाचार्य पीयूष दशोरा का सम्मान हुआ। मीणा एवं दशोरा का साफा पुष्पहार एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया गया। इस दौरान संस्कृत विद्यालयों में पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति को लेकर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रताप सिंह चौहान प्रधानाचार्य राजकुमार मीणा यशवन्त कुमार जोशी बाबू राम देवासी चतर सिंह राठौड़ विमला चौहान नरेन्द्र कुमार भारद्वाज दिनेश कुमार बांगड़ रवि कुमार सुरेश पारीक महेश जागेटिया अनिल कुमार बैरवा विजय सिंह आदि मौजूद थे।