जैजैपुर के ग्राम पंचायत ठठारी में कलेक्टर ने किया रबी फसलों का निरीक्षण

जैजैपुर के ग्राम ठठारी में कलेक्टर ने किया रबी फसलों का निरीक्षण

जैजैपुर:-
जैजैपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठठारी में किसानों द्वारा अपने खेतों में रबी में सरसो, रागी, गेंहू व उड़द का फसल लगाया गया है। किसानों द्वारा पहली बार लगभग 30 एकड़ में विभिन्न रबी का फसलों शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजना अंतर्गत 35 कृषकों द्वारा सरसो, रागी, गेंहू व उडद का फसल लगाया गया है। निरिक्षण के दौरान जिला के आदरणीया कलेक्टर नुपुर राशी पन्ना के द्वारा किसानों का हौसला आफजाई किया गया तथा किसानों से कम से कम रासायनिक खाद व कीटनाशक का उपयोग व अधिकाधिक वर्मीकंपोस्ट व जैविक उत्पाद का उपयोग करने का आग्रह किया। कृषि विभाग के मैदानी अमलों के कार्यों की सराहना किये। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती श्री पंकज डाहिरे, जनपद पंचायत जैजैपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री- वर्षारानी चिकनजुरी, विकास खण्ड जैजैपुर के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री एम.के. चंद्रा, क्षेत्रीय ग्रा.कृ.वि.अधि. श्री योगेश कुमार भारद्वाज व ग्राम के सरपंच और कृषक गण उपस्थित रहे।