*थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा, 37 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण सहित 02 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया*

 

 

पुलिस अधीक्षक खीरी, गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में अवैध शराब की के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना फूलबेहड़ पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्तों को अवैध कच्ची शराब बनाते हुए 02 अदद प्लास्टिक की पिपियों में 37 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया, जिनके सम्बन्ध में थाना फूलबेहड़ पर मु0अ0सं0 61/2023 व 62/2023 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही पूर्ण की जा रही है । 
     
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*  
1. शुभम कुमार पुत्र अशरफी निवासीगण ग्राम भीखमपुर थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी 
2. राजेश पुत्र शत्रोहन लाल निवासी ग्राम भीखमपुर थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी 
                                            
*बरामदगी का विवरण-*   
02 अदद प्लास्टिक की पिपियों में कुल 37 लीटर अवैध कच्ची शराब 
शराब बनाने के उपकरण   

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*                                                  
1. उ0नि0 जितेन्द्र बहादुर सिंह, थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी    
2. हे0का0 सुरेन्द्र कुमार, थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी 
3. हे0का0 दीपक कुमार, थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी    
4. का0 दीपांशू, थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी 
5. का0 गुरविन्दर सिंह, थाना फूलबेहड़ जनपद खीरी