पीलीभीत में बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने अपने साथियों की मदद से प्रेमी युवक का कत्ल कर नदी किनारे 5 फीट गहरे गड्ढा खोदकर दबाया। जहानाबाद पुलिस ने 6 दिन बाद शव किया बरामद,दो हत्यारे गिरफ्त

बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने अपने साथियों की मदद से प्रेमी युवक का कत्ल कर नदी किनारे 5 फीट गहरे गड्ढा खोदकर दबाया। जहानाबाद पुलिस ने 6 दिन बाद शव किया बरामद,दो हत्यारे गिरफ्तार,मुख्य हत्यारोपी फरार।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत/*****

यूपी के जनपद पीलीभीत कि कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र में 13 फरवरी 2023 को थाना जहानाबाद पुलिस के द्वारा सोनू सिंह पुत्र भारत सिंह निवासी ग्राम सकतपुर थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत के संबंध में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी जिसकी विवेचना उप निरीक्षक भीमसेन के द्वारा संपादित की जा रही थी वहीं इस मामले में थाना जहानाबाद पुलिस के द्वारा सर्विलांस मृतक के मोबाइल पर कॉल डिटेल एवं मुखबिर के द्वारा दी गई सूचना पर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया, गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर आज दिनांक 19 फरवरी 2023 को समय 5 फीट गहरे गड्ढे से सोनू सिंह पुत्र भारत सिंह उम्र 24 वर्ष का शव बरामद कर लिया गया।सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है मृतक सोनू सिंह का गांव में ही प्रेम प्रसंग चल रहा था तथा हत्या आरोपी की बहन से उसके अवैध संबंध थे,जिससे नाराज होकर हत्या आरोपियों ने मृतक सोनू सिंह की गला दबाकर हत्या कर उसके शव को 5 फीट गहरा गड्ढा खोदकर नदी किनारे दफना दिया।कोतवाली जहानाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद के द्वारा जानकारी दी गई है सर्विलांस एवं कॉल डिटेल के द्वारा एवं मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी कि सोनू सिंह पुत्र भारत सिंह की हत्या कर उसके शव को कुछ लोगों के द्वारा नदी किनारे गड्ढा खोदकर दबाया गया है।सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर शव को गड्ढा खोदकर बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।पुलिस के द्वारा कमल उर्फ कमलेश पुत्र छेदा लाल उर्फ मुखिया,शिशुपाल सिंह पुत्र धीरेंद्र सिंह,विजय सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ग्राम सकतपुर थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस कार्रवाई जारी है।मृतक सोनू सिंह की हत्या की वजह हत्यारों की बहन से प्रेम प्रसंग बताई गई है।