महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर अशरफ भाई ने किया विशाल भंडारा

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर अशरफ भाई ने किया विशाल भंडारा
डीके यादव प्रयाग भारत

प्रयागराज- दिल्ली चिकन होटल से मशहूर अशरफ भाई ने महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया भंडारे में 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया यह आयोजन सरगम से सीओडी रोड पर किया गया
भंडारे में समाजसेवी सर्वेश सिंह पत्रकार दिलीप पांडे पत्रकार डीके यादव अभयर वीरेंद्र यादव पवन यादव मुकेश गुप्ता आदि विशेष रूप से मौजूद थे।अशरफ भाई ने बताया
भगवान शिव भोले भण्डारी है और जग का कल्याण करने वाले हैं। भगवान शिव आदिदेव है, देवों के देव है, महादेव हैं। सभी देवताओं में वे सर्वोच्च हैं, महानतम हैं, दुःखों को हरने वाले हैं। वे कल्याणकारी हैं तो संहारकर्ता भी हैं। प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुण मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है, जो शिवत्व का जन्म दिवस है। यह शिव से मिलन की रात्रि का सुअवसर है। इसी दिन निशीथ अर्धरात्रि में शिवलिंग का प्रादुर्भाव हुआ था। इसीलिये यह पुनीत पर्व सम्पूर्ण देश एवं दुनिया में उल्लास और उमंग के साथ मनाया जाता है। यह पर्व सांस्कृतिक एवं धार्मिक चेतना की ज्योति किरण है। इससे हमारी चेतना जाग्रत होती है, जीवन एवं जगत में प्रसन्नता, गति, संगति, सौहार्द, ऊर्जा, आत्मशुद्धि एवं नवप्रेरणा का प्रकाश परिव्याप्त होता है। यह पर्व जीवन के श्रेष्ठ एवं मंगलकारी व्रतों, संकल्पों तथा विचारों को अपनाने की प्रेरणा देता है।
शिव सभी देवताओं में वे सर्वोच्च हैं, दुःखों को हरने वाले हैं। वे कल्याणकारी हैं तो संहारकर्ता भी हैं। सृष्टि के कल्याण हेतु जीर्ण-शीर्ण वस्तुओं का विनाश आवश्यक है। इस विनाश में ही निर्माण के बीज छुपे हुए हैं। इसलिये शिव संहारकर्ता के रूप में निर्माण एवं नव-जीवन के प्रेरक भी है।