थाना जरीफनगर व थाना सहसवान पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बडी सफलताअवैध डोडा के साथ 02 अभियुक्त गण गिरफ्तार

बदायूं थाना जरीफनगर व थाना सहसवान पुलिस की संयुक्त टीम को मिली बडी सफलताअवैध डोडा के साथ 02 अभियुक्त गण गिरफ्तार

> अभियुक्त गण के कब्जे से करीब 16 किग्रा) डोडा, एक गाड़ी वैगन आर व

नकदी बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के आदेशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में दिनाँक 13.02.2022 समय 10.45 मिनट थाना जरीफनगर व थाना सहसवान पुलिस द्वारा मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक वैगन आर गाडी न0 DL 2 C - AN - 8869 रंग सिल्वर जिसमें डोडा भरा हुआ है, सहसवान की तरफ से आ रही है। मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना जरीफनगर व थाना सहसवान पुलिस की संयुक्त कार्यवाही द्वारा उक्त वैगन आर गाडी को मदारपुर सहसवान बार्डर थाना जरीफनगर क्षेत्र में चेकिंग की गयी तो समय 10.45 बजे सहसवान की ओर से उपरोक्त वैगन आर आती हुई दिखाई दी, जिसे हाथ देकर रुकवाया गया तथा कार में बैठे 02 व्यक्तियों को भागने का मौका दिये बिना पकड़ लिया। कार की तलाशी से उसमें 04 प्लास्टिक के कट्टों में करीब 16 किग्रा0 डोडा बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 61/2023 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है, विधिक कार्यवाही की जी रही है।(1) रिंकू पुत्र रमेश निवासी म0न0 F-262 शहीदनगर थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद उम्र 28 वर्ष जाति पासी,

(2) रोहित उर्फ रजत शर्मा पुत्र अनिल शर्मा निवासी D-15 गणेशपुरी थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद उम्र 26 वर्ष जाति ब्राह्मण बरामदगी का विवरण:-

(1) 04 प्लास्टिक के कट्टों में करीब 16 किग्रा0 डोडा

(2) एक वैगन आर गाडी न0 DL 2 C -AN - 8869 रंग सिल्वर

(3) 3800 /- रुपये नकद

पूछताछ का विवरण:-

अभियुक्त गण ने पूछताछ पर बताया कि यह डोडा ग्राम गौटिया आंवला रोड बदायूँ से सुरेश या सुरेन्द्र नाम के व्यक्ति से 5000/- रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदा था। जिसका पता हमें मालूम नहीं है। इस डोडा को हम लोग गाजियाबाद में ले जाकर ग्राहक ढूंढकर बेच देते हैं, जिससे हमें बहुत ज्यादा लाभ मिल जाता है। आज हमें पुलिस ने पकड़ लिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-

1. SHO श्री मनोज कुमार प्रभारी निरीक्षक जरीफनगर

2. उ0नि0 श्री कृष्णपाल सिंह थाना जरीफनगर

3. का0 1776 अंकित कुमार थाना जरीफनगर

4. का0 2132 सुमित बंसल थाना जरीफनगर

5. का0 113 विनोद कुमार थाना जरीफनगर

6. उ0नि0 श्री रामेन्द्र सिंह थाना सहसवान

7. का0 1128 नागेन्द्र थाना सहसवान

8. का0 1167 सुनील थाना सहसवान

9. का0 2048 नदीम थाना सहसवान