बरेली भाजपा की मंडलीय स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन, कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों ने किया मंथन

बरेली आज भाजपा की मंडल स्तरीय आवश्यक बैठक शाइनिंग स्टार स्कूल, हार्टमैन कॉलेज रोड पर आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि अनिल एड., मुख्य वक्ता अधीर सक्सेना व मंत्री राजीव गुप्ता रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्रम सिंह ने की। मंच से कार्यक्रम का कुशल संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता सौरभ जैन ने किया। उन्होंने स्वरचित कविताओं के माध्यम से अतिथियों का स्वागत एवं अपना उद्बोधन भी प्रस्तुत किया।अनिल एड. ने कार्यक्रम में 'समाज में पार्टी की भूमिका' विषय पर अपने विचार प्रकट किए। बरेली के पार्टी महामंत्री अधीर सक्सेना ने पार्टी की रीति नीति, सरल ऐप के विषय में कार्यक्रम में उपस्थित श्रोताओं को जानकारी उपलब्ध कराई। महानगर मंत्री राजीव गुप्ता ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया साथ ही मंडल में पार्टी को और अधिक सशक्त करने पर भी बल दिया। कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह ने जी - 20 बजट व समर्पण निधि के बारे में विस्तार से बताया। सौरभ जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत का नव निर्माण कर रहे हैं। वंदे भारत, फ्लाईओवर, एक्सप्रेस वे, आधुनिक स्टेशन, हवाई अड्डे, महिला सशक्तिकरण, अंत्योदय, वैक्सीन, जनधन खाते की ओर कदम बढ़ा कर वह स्वर्णिम इतिहास का निर्माण कर रहे हैं।इस कार्यक्रम में मोहन भट्ट, विनय कटियार, विनोद राजपूत, जगत राम वर्मा, अभिषेक गोस्वामी, अर्जुन रावत, नीरू सक्सेना, संजय शर्मा, राम पाल गंगवा,र रामकिशन, प्रताप सिंह, धर्मेंद्र पाल सिंह, मुकेश वर्मा, विजय मिश्रा, प्रमोद कुमार, नंदा अग्रवाल, सीमा तिवारी, पूनम गौतम, शीलू त्रिपाठी आदि कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।