भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक में बोले आशीष त्रिपाठी,आखिरी पायदान तक पहुंचाई जाएगी योजनाएं

इटियाथोक,गोंडा। भाजपा की इटियाथोक मंडल कार्यसमिति की बैठक शनिवार को आहुत की गई। बैठक में जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां व भारतीय जनता पार्टी की नीति और रीति को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा,कि भाजपा के मजबूत संगठन को प्रदर्शित करने वाली मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई है।उन्होंने कहा,कि सूबे में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ आखिरी पायदान तक पहुंचे और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की कार्य योजना बनाई जा रही है।किसान मोर्चा से जिला अध्यक्ष विद्याभूषण द्ववेदी, उपाध्यक्ष पवन सिंह, मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा, कपिलेश्वर शुक्ल, अजय राठौर,अश्वनी मिश्र,मनीष शुक्ल, संतोष चौरसिया समेत अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।