आर्म्स एक्ट के लगभग 18 वर्ष के फरार आरोपी स्थायी वारंटी  बरवा ठींगला थाना रंका जिला गढ़वा (झारखण्ड) थाना चलगली पुलिस ने तमिलनाडू से किया गया गिरफ्तार।

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के थाना चलगली के अपराध क्रमांक 24 / 2004, धारा 395,399 भादवि एवं 25.27 आर्म्स एक्ट में घटना दिनांक 01/06/2004 को आरोपी विभावन मिस्त्री पिता बुधन मिस्त्री निवासी बरवा ठींगला थाना रंका जिला गढ़वा (झारखण्ड) का अपने साथी अजय मिंज, शंकर गिज, बाकाश उरांव, बोलवा, रामजी, विनय ठाकुर, अनिल गिंज सभी साकिनान रंका थाना रंका जिला गढ़वा (झारखण्ड) तथा विष्णु पनिका साकिन सोनडीहा वर्तमान पुलिस चौकी रेवटी थाना चंदौरा जिला सूरजपुर के साथ हथियार लेस होकर अम्बिकापुर बनारस सड़क मार्ग पर ग्राम पनसरा मोड़ के पास अम्बिकापुर से बनारस जाने वाली बस को रात्रि 10/15 बजे रोककर देशी कट्टा बंदूक की नोक पर डकैती डाले थे। यात्री बस में बैठे यात्रियों से 104300 /- रू. नगद तथा 54500/- रू. का सोना, चांदी व घड़ी लूट कर ले गये थे। डकैती डालने के बाद से अरोपी विभावन मिस्त्री पिता बुधन मिस्त्री फरार जिसका फरारी में चालान पेश किया गया था। तब से आरोपी विभावन मिस्त्री अपना घर सकुनत छोड़कर तमिलनाडु में रहकर लुका छिप कर मजदूरी का काम करता था। उक्त प्रकरण में आरोपी विभावन मिस्त्री के विरूद्ध में माननीय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.) रामानुजगंज के द्वारा स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा रामगोपाल गर्ग पुलिस अधीक्षक बलरामपुर- रामानुजगंज मोहित गर्ग श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर- रामानुजगंज सुशील कुमार नायक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी वाड्रफनगर अभिषेक झा के निर्देशन पर स्थायी वारंटी की पता तलाश व गिरफ्तारी हेतु टीम गठन कर दिनांक....... 08/02/2023 को प्रकरण के फरार आरोपी स्थायी वारंटी विभावन मिस्त्री को तमिलनाडू से गिरफ्तार कर न्यायालय रामानुजगंज में पेश किया गया है।

उक्त प्रकरण के फरार आरोपी स्थायी वारंटी विभावन मिस्त्री को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश करने में थाना प्रभारी चलगली के.पी. सिंह, प्रआर 324 विनोद कुमार केरकेट्टा, आर. क्र. 450 रामकेश सिंह आयम का सक्रिय योगदान रहा। स. 3. नि. नेतराम पैनरा, आर चमनूराम,