युवक कांग्रेस की बूथ स्तरीय बैठक मे शामिल हुयी राष्ट्रीय सचिव प्रियंका सारसर,,यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो पोस्टर का किया विमोचन

मुंगेली/लोरमी ---युवा कांग्रेस के द्वारा कार्यकर्ताओ से समीक्षा बैठक की जा रही है जिसके लिए राष्ट्रीय स्तर के नेता बैठक में शामिल हो रहे है। इसी कड़ी में युवक कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव प्रियंका सारसर कल लोरमी पहुँची जहां उन्होंने लोरमी विधानसभा के यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक ली जिसमे उन्होंने आने वाले चुनाव को लेकर अहम टिप्स दिए साथ ही बूथ स्तर पर मजबूती से काम करने के लिए युवाओं को प्रोत्साहित किया।
इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज विधानसभा लोरमी की पहली बैठक थी जिसमे हमने यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो पोस्टर का विमोचन किया है एक यूथ पर पांच बूथ दो महिला और एक डिजिटल यूथ होंगे जो हमारे युवा साथियों को जोड़ने का कार्य करेंगे साथ ही महिलाओं की विधानसभा स्तर पर ज्यादा से ज्यादा भागीदारी होनी चाहिए उसके निर्देश दिये गये है। साथ ही विधानसभा के अंदर ब्लॉक स्तर पर नई नियुक्ति के निर्देश दिये गये। यूथ कांग्रेस को निर्देश दिए है कि मिलजुलकर सबको काम करना है। आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए दिल्ली आईवायसी कार्यालय से जो बूथ अभियान का टास्क मिला है उसमे हम काम कर रहे है। साथ ही हांथ से हांथ जोड़ो कार्यक्रम जो भारत जोड़ो की तर्ज पर चल रही है उस पर भी यूथ कांग्रेस काम करेगी

उक्त बैठक में छत्तीसगढ़ सह प्रभारी एवं युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव प्रियंका सारसर, प्रदेश उपाध्यक्ष मोजस्सम नजर, प्रदेश महासचिव नीरज घोरे , मुंगेली जिला प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव नेहा भारती, प्रदेश सचिव रामेश्वर पूरी गोस्वामी, लोरमी विधानसभा प्रभारी नजरूल इस्लाम, ऋषि कश्यप, प्रदेश महासचिव खुशबू आदित्य वैष्णव, प्रदेश सचिव पुष्पेंद्र साहू उपस्थित रहे । बैठक में लोरमी विधानसभा अध्यक्ष आकाश वैष्णव, उपाध्यक्ष राजकुमार पात्रे, राहुल ठाकुर, भावेश शर्मा, देवि जायसवाल,आस्तिक ठाकुर, कृष्णा साहू, जित्तू यादव, प्रमोद जायसवाल, प्रमोद साहू, प्रकाश वैष्णव, रामनीहोरा कश्यप, रामधुन, मनोज, रामनिवास, देवि रजक, खेमचंद भीखारी, लक्की सिन्हाआदि समस्त युवा कांग्रेस के साथी उपस्थित रहे।