धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

गणतंत्र दिवस के मौके पर वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी प्रतिष्ठानों पर पूर्ण राष्ट्रभक्त एवं निष्ठा पूर्वक राष्ट्रध्वज फहराया गया। इस क्रम में वाल्मीकि नगर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष शशि शेखर चौहान ने झंडा तोलन किया।

वाल्मीकि नगर पंचायत भवन में मुखिया पन्ना लाल साह ने झंडा फहराया। वीटीआर के डीएफओ कार्यालय में डीएफओ डॉक्टर नीरज नारायण ने झंडा तोलन कियाव।न विभाग कार्यालय परिसर में रेंजर अवधेश कुमार सिंह ने झंडा फहराया। वाल्मीकि नगर एसएसबी मुख्यालय में द्वितीय कमांडेंट अश्वनी कुमार ने तिरंगा फहराया। महर्षि बाल्मीकि महाविद्यालय में प्राचार्य जावेद इकबाल ने झंडा तोलन किया। गंडक बराज नियंत्रण कक्ष में कार्यपालक अभियंता सुबोध कुमार चौधरी ने झंडा तोलन किया। गोल चौक गोलंबर में गंडक विभाग के सहायक अभियंता कृपया नाथ विश्वास ने झंडा तोलन किया।अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार सिंह ने झंडा फहराया। महर्षि बाल्मीकि विद्यापीठ स्कूल परिसर में प्राचार्य रंजीता पांडे ने झंडा तोलन किया। महात्मा गांधी एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट परिसर में प्रबंधक सुरेश प्रसाद ने तिरंगा फहराया। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में विद्यालय के सचिव हरेंद्र किशोर सिंह ने झंडा फहराया। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित लैंड कस्टम स्टेशन मे कस्टम अधीक्षक अमरदीप तिर्की ने तिरंगा फहराया साथ ही साथ कस्टम अधीक्षक अमरदीप तिर्की और कस्टम इंस्पेक्टर योगेंद्र प्रियदर्शी ने लव-कुश घाट गांव के गरीब व असहाय पढ़ने वाले बच्चों के बीच कलम बाटी। पुलिस चेक पोस्ट परिसर में अशोक कुमार पांडे ने तिरंगा फहराया। नदी घाटी योजना उच्च विद्यालय के प्रांगण में प्रधानाध्यापक मंतोष कुमार शरदा ने झंडा तोलन किया।