जन स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया झंडोतोलन

आरा - जन स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर शर्मा ने 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोतोलन किया।
शर्मा ने कहा कि आज ही के दिन वर्ष 1950 से संविधान को लागू किया गया। गणतंत्र दिवस की बड़ी महत्ता है। इस अवसर पर झंडोतोलन किया जाता है। सभी जिलों में प्रभारी मंत्री जाते हैं और वहां भी यह कार्यक्रम आयोजित होता है। इसी प्रकार से पूरे बिहार में कार्यक्रम आयोजित होता है। कोरोना के दौर में इस कार्यक्रम में लोगों के आने पर पाबंदी लगी थी, इस बार सभी लोगों को आने की इजाजत दी गयी है। लोगों की उपस्थिति देखकर काफी अच्छा लगा। इस मोके पर महा सचिव कुंदन शर्मा, कोषाध्यक्ष रामनरायण शर्मा, इंद्र कुमार शर्मा, अमीरचंद शर्मा, अमरजीत शर्मा, सुदर्शन राम, अमरेंद्र राम आदि थे।