आपस में दो मोटरसाइकिल भिडंत में एक व्यक्ति की हुई मौत 3 गंभीर रूप से घायल ।

बलरामपुर: जिले के कुसमी में दर्दनाक सड़क हादसा:प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ क्षण पहले कुसमी थानांतर्गर्त कसमार मोड़ में दो मोटर साइकिल के आपस में तेजी से हुई भिड़ंत के कारण एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो जाने की खबर है। शेष तीन युवक गंभीर रूप से सिर में चोट लगने के कारण बेहोश हालत में सड़क पर पड़े हुए थे जिसकी सूचना मिलते ही तत्काल कुसमी थाना प्रभारी सहित चिकित्सा की टीम मौके पर पहुंच चुकी है, प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान राहुल पिता शोभनाथ ग्राम सिविलदाग विकासखंड कुसमी के नाम से पहचान की जा चुकी है बेहोशी हालत में 3 युवकों को कुसमी अस्पताल में तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए भेज दिया गया है तीनों युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है.