कांग्रेस द्वारा शुरू किया जा रहा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की सफलता हेतु की गई प्लानिंग 

उत्तर प्रदेश में 26 जनवरी से कांग्रेस द्वारा शुरू किया जा रहा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की सफलता हेतु की गई प्लानिंग की समीक्षा करने हेतु आज कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष माननीय *श्री योगेश दीक्षित जी एवं प्रदेश संगठन सचिव श्री अनिल यादव जी* बरेली पहुंचे यहां बरेली रोटरी भवन में मंडल के जिला शहर अध्यक्षों एवं प्रदेश पदाधिकारियों सहित कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं के साथ मीटिंग को संबोधित करते हुए कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के संबंध में दिशानिर्देश जारी करते हुए *योगेश दीक्षित ने कहा* कि माननीय राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा से जनता के माध्यम से भाजपा द्वारा धर्म मजहब के नाम पर फैलाई गई नफरत को मिटाते हुए प्रेम आपसी सद्धभाव को मजबूत किया है और इस यात्रा से जनता जागरूक हुई है भाजपा कमज़ोर हुई है भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार करते हुए गांव, न्याय पंचायतों, ब्लॉकों तहसीलों वार्डो में आमजन के बीच कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा 26 जनवरी से शुरू होगी इसमें सभी को पूरी ईमानदारी निष्ठा से एकजुट होकर मेहनत करना है इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक जिला एवं महानगर अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, अजय शुक्ला, प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री कुमुद गंगवार, अरशद अली गुड्डू प्रदेश के सचिव चौधरी असलम मियां, प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप, प्रदेश सचिव अजय सारस्वत सोनी,अनूप वर्मा, रिसाल अहमद, प्रदेश प्रवक्ता कुलभूषण त्रिपाठी,जिला अध्यक्ष ओंकार सिंह जिला अध्यक्ष रजनीश गुप्ता जिला अध्यक्ष हरप्रीत हरप्रीत सिंह चंबा जिला अध्यक्ष अदनान शहर अध्यक्ष असरार अहमद, अभिनव गुप्ता गोल्डी, पवन सिंह,aicc सदस्य प्रेम प्रकाश अग्रवाल, नवाब मुजाहिद हसन खान, मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान, योगेश जोहरी, प्रो यशपाल सिंह,केके शर्मा, कांग्रेस सेवादल के सचिव मोहम्मद हसन, प्रवक्ता राज शर्मा, अलका सिंह,पाकीजा खान, दिनेश दद्दा,आदि