शराब के नशे में धुत होकर हंगामा करते पांच शराबीयों को वाल्मीकि नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

रविवार की देर शाम वाल्मीकि नगर पुलिस द्वारा नियमित गश्ती के दौरान वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के गंडक बराज के फाटक संख्या एक के निकट शराब के नशे में धुत होकर हंगामा करते पांच शराबियों को वाल्मीकि नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया। वाल्मीकि नगर पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान पांचो व्यक्तियों की मुंह से शराब पीने की गंध आ रही थी। पूछताछ करने पर पांचो व्यक्तियों ने स्वीकार किया,कि वे नेपाल से शराब पीकर आ रहे हैं। पूछताछ के दौरान उक्त सभी अपना नाम अभिषेक कुमार ग्राम हरनाटॉड,विवेक मनी ग्राम हर्नाटांड़ खजुरिया,शशि कुमार ग्राम कटहरावा, सिकंदर कुमार ग्राम बैरिया खुर्द हर्नाटांड़, राजकुमार पांडेय ग्राम टंकी बाजार वाल्मीकि नगर का निवासी बताया ।जहाँ उपरोक्त पांचो व्यक्तियों को वाल्मीकि नगर थाना में लाया गया। जहाँ ब्रेथ एेनालाइजर मशीन काम नहीं करने के क्रम में जांच हेतु बगहा उत्पाद थाना ले जाया गया।जहाँ उक्त सभी पांचों को एल्कोहल पीने की पुष्टि हुई। इस बाबत पूछे जाने पर वाल्मीकि नगर थाना के पुअनि मिथलेश कुमार सिंह ने बताया किबिहार नई उत्पाद अधिनियम के तहत कांड संख्या 11/23 मामला दर्ज कर पांचो व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत बगहा भेज दिया गया है।