पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, एक किलो 200 ग्राम गांजा बरामद

इटियाथोक,गोंडा।स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र में नशा प्रभावित स्थानों पर सर्च अभियान चलाया।प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विजयगढ़वा गांव के तिराहे पर अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को 01 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया।प्रभारी निरीक्षक श्री सिंह ने बताया कि पुलिस टीम तिराहे पर हर आने जाने वाले व्यक्ति को रोककर जांच कर रही थी। इसी दौरान सामने से एक युवक आता दिखाई दिया, जिसके हाथ में एक पॉलीथिन का बैग था।पुलिस को देखकर युवक वापस भागने लगा।इस पर पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर लिया। जामा तलाशी के दौरान पुलिसकर्मियों को आरोपी के कब्जे से 01 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ।आरोपी की पहचान गांव निशारू पुर निवासी संजय मौर्य पुत्र पाटेश्वरी के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।