विश्व हिंदू महासंघ हाथरस के पुनः जिला अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने भूपेंद्र शर्मा का किया जोशीला स्वागत

संवाददाता-अखलेश लवानिया(हाथरस)

हाथरस।विश्व हिंदू महासंघ की बैठक जिला कार्यालय अपना वाला नोहरा घास मंडी हाथरस पर हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अमर सिंह जी गंगवार द्वारा ब्रज संभाग प्रभारी श्री दिलीप पचौरी जी की संस्तुति पर पंडित भूपेंद्र शर्मा जी को पुनः विश्व हिंदू महासंघ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है आज सभी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष पंडित भूपेंद्र शर्मा जी का जोशीला स्वागत किया सभी कार्यकर्ताओं ने साफा बांधकर माला पहना कर जिलाध्यक्ष का बारी बारी से स्वागत किया और सभी कार्यकर्ताओं ने आश्वासन दिया कि पंडित भूपेंद्र शर्मा जी के सानिध्य में विश्व हिंदू महासंघ का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के लिए और हिंदुत्व के लिए तन मन धन से हमेशा कार्य करता रहेगा पंडित मनोज द्विवेदी जी द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को प्रसाद वितरण किया गया अंत में जिलाध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय संयोजक महंत मुकेश नाथ जी महाराज, प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर सिंह गंगवार जी , ब्रज संभाग प्रभारी श्री दिलीप पचौरी जी और सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया नानक चंद्र पचौरी, राजकुमार पाठक, विशाल वार्ष्णेय अपना वाले, सुधीर गुप्ता, प्रशांत प्रताप सिंह, अविनाश गुप्ता, माधव शर्मा, डॉ राजेश शर्मा, डॉ मुनेष चौधरी, अजय प्रधान, मोनू पचौरी, रजत शर्मा, वरुण वर्मा, मोनू भारती, श्यामवीर, विशाल पाथरे, धर्मेंद्र कुमार ,मनोज कुमार, कृष्णा पात्रे ,चोब सिंह , भगवती प्रसाद पाठक , संजू सिंह गहराना आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।