नाबालिग के हाथों में ई रिक्शा, अनियंत्रित होकर पलटा।

लाऊ/मैनपुरी-

जिले में ई रिक्शा आये दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। जिसका मुख्य कारण है ई रिक्शा नाबालिग बच्चे चला रहे हैं, जबकि बिना लाईसेंस एवं नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाना कानूनन अपराध है। लेकिन अक्सर गांव गली एवं सड़कों पर देखा जा सकता है कि नाबालिग बच्चे ई रिक्शा चला रहे हैं, जो कि दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। इसी क्रम में आज एक ई रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
दरअसल पूरी घटना थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला बलसिंह चौराहे की है जहां एक ई रिक्शा कुसमरा की तरफ से एक नाबालिग बच्चा चलाकर ला रहा था। ई रिक्शा जैसे ही नगला बलसिंह चौराहे पर पहुंचा तो वाहनों के आवागमन में नाबालिग ई रिक्शा चालक अपना संतुलन खो बैठा और ई रिक्शा असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया जिसमें बैठी सवारियों में एक महिला घायल हो गई। स्थानीय निवासियों द्वारा ई रिक्शा को सीधा कर सवारियों को निकाला गया, उसके बाद 108 नंबर डायल कर एंबुलेंस को सूचित किया गया। एंबुलेंस आने पर घायल को उपचार हेतु ज़िला अस्पताल मैनपुरी भेजा गया।
अब सवाल ये उठता है कि आखिर ये ई रिक्शा मालिक क्यों अपने नाबालिग बच्चों को ई रिक्शा वाहन की कमान सौंप देते हैं जिससे आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है। आखिर पुलिस प्रशासन इन ई रिक्शा स्वामियों पर कार्यवाही क्यों नहीं कर रहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट- एम० दिलशाद ख़ान