पूर्व प्रधान संतोषी सिंह की पत्नी देहांत, पैतृक बाग में किया गया अंतिम संस्कार 

गोण्डा की लोकल खबरें, राजन कुशवाहा की यह रिपोर्ट

गोण्डा। परसपुर ग्राम पंचायत में कई वर्षों तक लगातार प्रधान रहे स्वर्गीय संतोषी सिंह की धर्म पत्नी का लम्बी बीमारी के उपरांत देहांत हो गया। एक सौ वर्ष से ज्यादा आयु रहीं पूर्व ग्राम प्रधान की धर्मपत्नी सुशीला सिंहकी गुरुवार की सुबह हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गयी। इसकी खबर मिलते ही पंचायत के लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट किया। और नम आंखों भावभीनी श्रद्धांजलि एवं अंतिम विदाई की। ग्राम गंगा पुरवा स्थित पैतृक बाग में भतीजे दया शंकर सिंह ने अपने दिवंगत चचेरी माता को मुखाग्नि देकर दाह संस्कार किया। इस दौरान काफी संख्या में सगे सम्बन्धी समेत पंचायत के लोगों ने पहुंचकर अंतिम यात्रा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना किया। बताया जा रहा है कि परसपुर ग्राम पंचायत में लगातार कई वर्षों तक प्रधान पद परप्रतिनिधित्व करने वाले स्वच्छ छवि के पूर्व प्रधानसंतोषी सिंह का पंचवर्षीय कार्यकाल के दौरान वर्ष 1992 में निधन हो गया।