अज्ञात बाइक की ठोकर से एक महिला पुलिसकर्मी बुरी तरह से जख्मी

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

वाल्मीकिनगर थाना में पदस्थापित महिला पुलिसकर्मी किरण कुमारी को अज्ञात बाइक ने तीन आर डी पुल के समीप रात्रि गस्ती के दौरान टक्कर मारकर महिला पुलिसकर्मी किरण कुमारी को बुरी तरह से जख्मी कर दिया।जिससे उसका जबड़ा टूट गया है। आनन-फानन में वाल्मीकि नगर पुलिस कर्मियों द्वारा उसे वाल्मीकि नगर स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिलाया गया। जहा उपचार के बाद उसे बगहा रेफर कर दिया गया है। इस बात पूछे जाने पर वाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष शशि शेखर चौहान ने बताया कि बाइक सवार आरोपी का पता लगाने में पुलिस लगी हुई है।