वन कर्मचारियों के साथ मारपीट को लेकर वाल्मीकि नगर थाना में 12 लोगों पर एफआईआर दर्ज

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

वन विभाग के कर्मचारियों के साथ गाली गलौज व मारपीट को लेकर वाल्मीकि नगर थाना में वनकर्मचारियों ने 12 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी संख्या 02/23 में कहा गया है कि शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र गांव सखुअनवॉ में सरकारी जंगल से अवैध रूप से साल,सतसाल एवं करमा के वृक्षों का पतन कर व्यापार के नियत से उसका चिरान कर फर्नीचर का निर्माण किया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर वाल्मीकि नगर थाना के पुलिस बल और अन्य वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से सखुअनवॉ गांव में छापेमारी का कार्य शुरू किया गया। छापेमारी का कार्य शुरू करने के दौरान सखुअनवॉ गांव के कुछ वन अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति - लवकुश कुमार, छोटेलाल धांगड, रीता देवी, जितेंद्र धांगड, संजय महतो, गौरी मुखिया, टुनटुन मुसहर, बेचन धांगड, इंद्रदेव महतो, उमेश मुखिया, मुन्ना मुसहर, मेघनाथ मुसहर के द्वारा हम सभी वन कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। हम सभी लोग किसी तरह से अपना जान बचाते हुए वहां से भागे।तथा विभागीय कैम्पर वाहन का शीशा तोड़कर बुरी तरह से कैंपर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिये। ऐसी स्थिति में वनो एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा में काफी कठिनाइयां उत्पन्न हो रही है। और हम सभी वन कर्मचारियों की जान-माल की खतरा इन सभी वनअपराधियों की ओर से बनी हुई है।