इन्वेस्टर्स एवं निर्यातक शिखर सम्मेलन हेतु प्राप्त हुए रू. 1038.71 करोड़ के 47 निवेश प्रस्ताव

बहराइच। मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की प्रेरणा से जनपद में 06 जनवरी 2023 को लेज़र रिसार्ट में आयोजित होने वाले एक दिवसीय इन्वेस्टर्स एवं निर्यातक शिखर सम्मेलन में अधिक से अधिक निवेश प्रस्तावों हेतु ज़िलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा किए गए भागीरथ प्रयासों का परिणाम है कि अब तक धनराशि रू. 1038.71 करोड़ के 47 निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए है। जनपद में प्राप्त होने वाले निवेश प्रस्तावों से प्रत्यक्ष रूप से लगभग 3500 लोग लाभान्वित होंगे।
शिखर सम्मेलन हेतु अब तक प्राप्त होने वाले प्रस्तावों की जानकारी देते हुए डीएम डॉ. चन्द्र ने बताया कि वेयर हाउस एण्ड कोल्ड स्टोरेज हेतु मलानी एग्रो फूड्स प्रोडक्ट प्रा.लि. द्वारा रू. 05 करोड़, राइस मिल यूनिट हेतु श्याम सखा फूड एण्ड बेवरेज्स प्रा.लि. रू. 20 करोड़, देवीपाटन एग्रो प्रा.लि. द्वारा रू. 13 करोड़, मेसर्स तौफीक एग्रो फूड्स प्रा.लि. द्वारा रू. 4.21 करोड़, ए.आर. बालाजी द्वारा फूड्स प्रा.लि. द्वारा रू. 10 करोड़, गोयल इण्डस्ट्रीज़ व शिवम इण्डस्ट्रीज़ द्वारा रू. 15-15 करोड़, जय भगवती राईस मिल, वर्मा ट्रेडर्स व श्रीराम ट्रेडर्स द्वारा रू. 02-02 करोड़, श्री श्याम इण्डस्ट्रीज़ द्वारा रू. 03 करोड़ का निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।
इसी प्रकार फ्लोर मिल एण्ड दाल मिल यूनिट हेतु राधा मोहन दीपक फूड प्रा.लि. रू. 20 करोड़, आटा प्लान्ट हेतु कृष्ण कुमार द्वारा रू. 02 करोड़, प्रमोद कुमार सिंह द्वारा मैन्यूफैक्चरिंग ऑफ सिमेन्ट बाउण्ड्री वाल हेतु रू. 02 करोड़ तथा गुड़ प्लान्ट हेतु रू. 10 करोड़, श्रीश्याम जी फ्लाई एैश ब्रिक उद्योग द्वारा सभी प्रकार के फ्लाई एैश इण्टरलाकिंग ब्रिक्स यूनिट हेतु रू. 05 करोड़, टी.एम.टी. रिंग यूनिट हेतु रू. 04 करोड़, कैटल फीड यूनिट तथा सभी प्रकार सीड्स निर्माण यूनिट हेतु रू. 05-05 करोड़, श्री निशा इण्टरप्राइजेज़ द्वारा बारबेड वायर यूनिट हेतु रू. 01 करोड़, केन क्रशिंग यूनिट हेतु पारले बिस्क्टि प्रा.लि. रू. 15 करोड़, मस्टर्ड साल्वेन्ट एण्ड राइस ब्राण्ड रिफाइनरी प्लान्ट हेतु अरोहुल इण्टरप्राइजेज़ द्वारा रू. 50 करोड़, आक्सीज़न गैस रिफ्यूलिंग प्लान्ट हेतु कन्हैया इण्डस्ट्रीज़ द्वारा रू. 3.5 करोड़ का निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।
इसी प्रकार मैन्यूफैक्चरिंग ऑफ एम.एस. इनगॉट हेतु सुदेश इण्डस्ट्रीज प्रा.लि. यूनिट द्वितीय द्वारा रू. 31 करोड़, साल्वेंट प्लांट हेतु कृष्णा मोहन फूड्स प्रा.लि. द्वारा रू. 25 करोड़, मेंथा मैन्यूफैक्चरिंग हेतु नेचुरल एरोमेटिक प्रा.लि. द्वारा रू. 35 करोड़, कत्था मैन्यूफैक्चरिंग हेतु ड्रीम इण्डिया प्रा.लि. द्वारा रू. 35 करोड़, खैर वुड से कत्था मैन्यूफैक्चरिंग हेतु लियाना इण्डस्ट्रीज द्वारा रू. 45 करोड़, वुडन चिप्स प्रोसेसिंग यूनिट हेतु रेहाना इण्डस्ट्रीज द्वारा रू. 02 करोड़, खण्डसारी शुगर मिल यूनिट हेतु दीप शुगर इण्डस्ट्रीज़ द्वारा रू. 26.5 करोड़, कैटल फीड प्लान्ट हेतु एस.के. इन्जीनियरिंग एण्ड एलाइड वर्क्स (इण्डिा) द्वारा रू. 11 करोड़, मसाला मैन्यूफैक्चरिंग हेतु सतीश ग्रामोद्ययोग संस्थान द्वारा रू. 04 करोड, नमकीन प्लान्ट के लिए रू. 02 करोड़़ व सेनेटरी पैड्स एण्ड डॉयपर मैन्यूफैक्चरिंग हेतु रू. 01 करोड़ का निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।
इसके अलावा कैटल फीड एण्ड राईस ब्रान यूनिट हेतु अराधना इण्टरप्राइजेज़ द्वारा रू. 2.5 करोड़, आटा प्लान्ट हेतु अबीर फूड प्रा.लि. द्वारा रू. 20 करोड़, कृष्णा कंसट्रक्शन एण्ड ट्रेडर्स द्वारा दाल मिल हेतु रू. 45 करोड़, विभिन्न प्रकार के चावल निर्माण एण्ड पैकिंग प्लान्ट हेतु रू. 50 करोड़, विभिन्न प्रकार के मसालों के निर्माण हेतु रू. 50 करोड़ तथा सभी प्रकार के खाद्य तेल निर्माण हेतु रू. 50 करोड़, मॉल एण्ड मल्टीप्लैक्स निर्माण हेतु चित्रशाला थियेटर द्वारा रू. 22 करोड़, ग्रुप हाउसिंग एट डीएसएल ग्रीन सिटी हेतु भानी डेवलपर्स द्वारा रू. 10 करोड़, शापिंग मॉल हेतु महालक्ष्मी शॉपिंग मॉल हेतु रू. 08 करोड़, यूनीमैक्स सिटी बहराइच प्रा.लि. द्वारा हाउसिंग सोसायटी के लिए रू. 100 करोड़, यूनीमैक्स सिटी ग्रुप हाउसिंग के लिए रू. 150 करोड़, 02 अदद यूनीमैक्स सिटी शॉपिंग काम्पलेक्स के लिए रू. 50-50 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए है।
उल्लेखनीय है कि जनपद में 06 जनवरी 2023 को आयोजित होने वाले एक दिवसीय इन्वेस्टर्स निर्यातक शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु लेजर रिसार्ट में की जा रही तैयारियों का जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने जायजा लेते हुए मौके पर ही सम्बन्धित अधिकारियों को चाक-चौबन्द व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये।इस अवसर पर एडीएम मनोज, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, पीओ डूडा संजय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।