गन्ना इंडेंट कम किये जाने के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन 

गोण्डा की लोकल खबरें, पी एन मिश्रा की रिपोर्ट 

गोण्डा। मुजेहना क्षेत्र में मनकापुर चीनी मिल के अंतर्गत गन्ना क्रय केंद्र के सामने सड़क पर गन्ना किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि गन्ना चीनी मिल ने गन्ना किसानों का इंडेंट कम कर दिया गया। जिससे लोगों को अपने खेतों में गन्ना खड़ा रखना पड़ा। जिस कारण से उनकी खेत खाली नहीं हो रहे हैं। और गेहूं, सरसों, मटर आदि फसलों की बुवाई नहीं हो पा रही है। इस अवसर पर गन्ना किसान संदीप सिंह, मनु दुबे, सीतासरन भल्ले महाराज आदि दर्जनों गन्ना किसानों ने बताया कि मनकापुर चीनी मिल द्वारा गन्ना किसानों का शोषण किया जा रहा है। गन्ने का इंडेंट कम कर दिया गया। किसानों की पर्चीयां कम आ रही है। जिस से खेतों में पेड़ी गन्ना खड़ा है। और इस वजह से हमारे खेत खाली नहीं हो पा रहे हैं। जिससे गेहूं सरसों मटर आदि की बुवाई समय से नहीं हो पा रहे हैं।