पीलीभीत अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना पूरनपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा निर्देश,व्यापारियों के साथ की गोष्टी,पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना पूरनपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा निर्देश,
व्यापारियों के साथ की गोष्टी,पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत/****

पीलीभीत पुलिस के द्वारा मीडिया को जानकारी देते हुए बताया गया है अपर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत डॉ पवित्र मोहन त्रिपाठी के द्वारा थाना पूरनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी ने थाना परिसर, बैरक,मेस,महिला हेल्प डेस्क,आदि का निरीक्षण किया।थाना परिसर में और अधिक साफ-सफाई कराने तथा पेंडिंग विवेचना के शीघ्र निस्तारण के विवेचकों को निर्देश दिए गए हैं।इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर पवित्र मंत्र पार्टी के द्वारा थाना क्षेत्र के व्यापारियों,उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु गोष्ठी का आयोजन किया गया।पुलिस अधीक्षक डॉ पवित्र मोहन त्रिपाठी के द्वारा व्यापारियों,उद्यमियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की तथा उनका त्वरित व प्रभावी निस्तारण करने का विश्वास दिलाया। तदोपरांत डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी के द्वारा आगामी निकाय चुनाव, शान्ति एवं कानून व्यवस्था एवं जनता में सुरक्षा की भावना का अहसास कराने के दृष्टिगत प्रमुख बाजार थाना क्षेत्र पूरनपुर में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गयी है।अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर पवित्र मोहन त्रिपाठी के द्वारा सड़क किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करने तथा बाजार में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु प्रभारी निरीक्षक पूरनपुर को निर्देश दिए गए हैं डॉक्टर पवन त्रिपाठी के द्वारा जनता के व्यक्तियों,व्यापारियों एवं दुकानदारों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया गया है।इस दौरान क्षेत्राधिकारी पूरनपुर सुश्री ज्योति यादव,प्रभारी निरीक्षक थाना पूरनपुर मय फोर्स मौजूद रहा है।