शादी के नियत से अपहृता लड़की को वाल्मीकि नगर पुलिस के सहयोग से किया गया बरामद

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

वैशाली थाना कांड संख्या 508/22 के अपहृता को वैशाली पुलिस वाल्मीकि नगर थाना पुलिस के सहयोग से अपहृता लड़की को शुक्रवार की शाम वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के लव-कुश घाट गांव से बरामद किया है। वैशाली थाना से वाल्मीकि नगर आए एसआई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वैशाली थाना क्षेत्र के चिंतामणिपुर गांव से नाबालिक लड़की को शादी के नियत से अपहरण कर के वाल्मीकि नगर लाया था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर वैशाली थाना से आय एसआई धर्मेंद्र कुमार एव वाल्मीकि नगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मिथिलेश कुमार सिंह के सहयोग से लव कुश घाट से बरामद कर लिया गया। अग्रिम कार्रवाई हेतु वैशाली पुलिस अपने साथ ले गई। उन्होंने आगे बताया कि कांड के प्राथमिकी नामजद अभियुक्त गुड्डू साहनी पिता स्वर्गीय सुखारी सहनी ग्राम चिंतामणिपुर थाना वैशाली को मोके से गिरफ्तार कर वैशाली पुलिस अपहृता लड़की के साथ अग्रिम कार्रवाई हेतु अभियुक्त को अपने साथ ले गई।