पीलीभीत के विकासखंड अमरिया में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ किया गया बैठक का आयोजन,गन्ना विकास एवं चीनी मिले राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने अमरिया ब्लॉक प्रमुख निशान सिंह के साथ 38 गांव के

पीलीभीत के विकासखंड अमरिया में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ किया गया बैठक का आयोजन,गन्ना विकास एवं चीनी मिले राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने ब्लाक प्रमुख निशान सिंह के साथ 43 कार्यों का किया शिलान्यास।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत/***

उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत के विकासखंड अमरिया में आज उत्तर प्रदेश शासन में गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने 38 ग्राम पंचायतों में 43 कार्यों का आज फीता काटकर शिलान्यास किया है।यह कार्यक्रम राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने अमरिया विकासखंड के प्रांगण में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक के समापन के उपरांत किया है। गन्ना विकास एवं चीनी मिले राज्यमंत्री ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा है कि आप सभी लोग भाजपा सरकार के द्वारा किए जा रहे विकास को देखकर फैसला करें कि पूर्व की सरकार बेहतर थी या अभी की सरकार बेहतर है। बैठक में उपस्थित ब्लाक अमरिया के अधिकारियों के द्वारा सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। कार्यक्रम में विकासखंड अमरिया के ब्लाक प्रमुख सरदार निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह, खंड विकास अधिकारी सरिता द्विवेदी के अलावा अन्य अधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।