गरीब को गणेश मानकर सेवा करना ही संस्था का मुख्य लक्ष्य :-राजेंद्र सेठिया

धर्म नारायण पुरोहित की रिपोर्ट

राजसमंद 16 दिसंबर ऑल इंडिया भैरव दरबार संस्था देवगढ़ द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सोलंकी दरवाजा देवगढ़ में निर्धन एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्र छात्र छात्राओं को ऑल इंडिया भैरव दरबार संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र कुमार सेठिया की अध्यक्षता एवं   मुख्य आतिथ्य  देवगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष शोभालाल जी रेगर देवगढ़ नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह जी चौहान जगदीश चंद्र जी मुथा शशि गिरी जी गोस्वामी के विशिष्ट आतिथ्य में संस्थान के मूल लक्ष्य गरीब को गणेश मानकर सेवा करना करने के संकल्प को अनवरत रूप से देवगढ़ तहसील एवं देवगढ़   नगर पालिका क्षेत्र में आगे बढ़ाते हुए आज 101 निर्धन छात्र छात्राओं को शीत प्रकोप  सर्दी से बचाने हेतु स्वेटर कोट ब्लेजर सहित अन्य वस्त्र वितरण किए गए संस्थान द्वारा गत वर्ष भी 897 छात्र-छात्राओं को स्वेटर कोट ब्लेजर सहित स्कूल बैग शूज सहित शिक्षण सामग्री वितरित की जा चुकी है साथ ही संस्थान द्वारा 151 निर्धन व्यक्तियो को ऊनी वस्त्र  वितरण भी किया गया है सेठिया ने संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रतिस्पर्धा का युग है इस युग में प्रत्येक छात्र छात्राओं को मन लगाकर पढ़ना एवं अच्छे अंक लाकर अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन करने की अपील की है इस वर्ष अब तक 401 छात्र-छात्राओं को ऊनी वस्त्र स्वेटर कोट ब्लेजर आदि वितरित किए जा चुके हैं संस्था प्रधान अशोक सिंह पंवार द्वारा अतिथियों को तिलक लगाकर ऊपरना ओढा कर स्वागत किया गया एवं समय समय पर सहयोग करने हेतु विद्यालय परिवार की तरफ से ऑल इंडिया भैरव दरबार संस्था एवं उनके पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया गया इस अवसर पर संस्था प्रधान अशोक सिंह पवार श्रीमती रेखा जीनगर सतीश पंवार मीठालाल गवारिया राज श्री चुंडावत सहित स्टाफ के सदस्य एवं अभिभावक गण उपस्थित थे।