कांग्रेसियों ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा

गोंडा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को गोंडा शहर में भारत जोड़ो यात्रा निकाली।जो शहर के जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज से शुरू होते हुए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, तत्पश्चात पद यात्रा बालपुर पहुंची। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।शहर के गोंडा-फैजाबाद रोड पर स्थित जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज के पास गुरुवार सुबह कांग्रेस के अवध क्षेत्र के प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दूबे व एसएससी डिपार्टमेंट के मध्य जोन अध्यक्ष तनुज पुनिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और यात्रा निकाली। मौके पर कांग्रेस से अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सोनकर, जिला महासचिव जगदंबा वर्मा व जिला मीडिया प्रभारी अभिमन्यु सोनकर मौजूद रहे। पदयात्रा शुरू होने के बाद सैकड़ों कार्यकर्ता अंबेडकर चौक पहुंचे, जहां बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष ओपी सोनकर की महती भूमिका रही।इसके बाद कार्यकर्ताओं का लंबा काफिला दीवानी कचहरी होते हुए बालपुर बाजार और फिर कर्नलगंज पहुंचा।जहां ग्रामीणों ने स्वागत किया।