मानव अधिकार सहायता संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर वृद्धा आश्रम मुंगेली में किया गया फल एवं समान वितरण

मुंगेली --मानव अधिकार सहायता संघके स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष मानव अधिकार सहायता संघ के डॉ रमेश कुमार कश्यप कीनेतृत्वन में मुंगेली वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों को फल और समान वितरण किया गया साथ ही साथ उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई वही मानव अधिकार सहायता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार राज कश्यप ने बताया कि मानव अधिकार सहायता संघके स्थापना दिवस के पावन बेला पर मनुष्य या मानव धर्म का सेवा करने के लिए मानव अधिकार सहायता संघ एक महत्वपूर्ण संस्था है ।उसका निर्वहन करते हुए आज वृद्धा आश्रम में रह रहे मातापिता वृद्धजनों का सेवा करने का जो अवसर मिला है यह हमारे टीम के लिए ये सौभाग्य की बात है ।और यह अनवरत सेवा करना चलता रहेगा। मुंगेली जिले में ही नही बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और दूसरे प्रान्त में भी जाकर वृद्धा आश्रम ,अस्पताल, व जहां छोटे छोटे गरीब बच्चे पढ़ाई कर रहे है जिनको मदद की आवश्यकता है वहां मानव अधिकार सहायता संघ के द्वारा उन जरूरत मन्दो की मदद करने के लिए हमेशा ततपर रहेगी।वही इस अवसर पर मानव अधिकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रमेश कुमार कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार राज कश्यप , महिला प्रदेश अध्यक्ष बिंदु यादव जिला अध्यक्ष हितेश सप्रे,जिला उपाध्यक्ष मनहरण साहू ,पवन निर्मलकर सहित मानव अधिकार संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे ।