अटेवा प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधुजी का प्रतापगढ मे जोरदार स्वागत*

*अटेवा प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधुजी का प्रतापगढ मे जोरदार स्वागत*
आज 10/12/2022 को शाम 5 बजे लखनऊ से *धनबाद झारखंड मे विशाल पेंशन समागम कार्यक्रम* मे मुख्य अतिथि के रुप मे शामिल होने जा रहे एन.एम.ओ.पी.एस.राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.विजय कुमार बंधुजी का प्रतापगढ के रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया।
कुछ पल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतापगढ की टीम से मिलकर पेंशन संघर्ष सफरनामा पर गंभीरतापूर्वक चर्चा करते हुए अटेवियंस मे जोश भरा और कहा कि पेंशन पर जो संग्राम छिडा हुआ है।और रुकने वाला नही है।अब तो राज्यो मे भी पेंशन बहाल करने के लिए प्रतिस्पर्धा हो रही है।जो कर्मचारियों के हित मे है।
स्वागत की कडी मे डा.विनोद त्रिपाठी मण्डलीय महामंत्री, सी.पी.राव जिलाध्यक्ष, मंजीत यादव जिलाध्यक्ष अमेठी,विनय प्रताप सिंह जिला सहसंयोजक,पार्वती विश्वकर्मा जिला संयोजिका,विजय शंकर गुप्ता जिला संयुक्त मंत्री,विश्वदीप सिंह महामंत्री लक्ष्मणपुर, शोभा विश्वकर्मा,महेशमणि सहसंयोजक सदर कृष्ण कुमार विश्वकर्मा,प्रेम कुमार शर्मा,शिशिर कुमार श्रीवास्तव,सुरजीत कुमार जिला कोषाध्यक्ष आदि माल्यार्पण करके अपने प्रदेश अध्यक्ष जी का स्वागत किया।