2027 तक सपा हो जाएगी समाप्त वादी पार्टी

जनसभा में केशव प्रसाद मौर्य ने बोला सपा पर हमला

पंकज शाक्य
मैनपुरी/कुरावली-
लोकसभा उपचुनाव में सपा की गुंडागर्दी नहीं चलेगी, बूथों पर कब्जा नहीं होगा, वोटों की लूट नहीं होगी। जिसके कारण 100 में से 65 प्रतिशत वोट भाजपा को मिलेगा। बचे हुए 35 में सब होगे, उसमें भी भाजपा का वोट होगा। इस उपचुनाव के नतीजे आने के बाद सपा का गढ़ ध्वस्त हो जाएगा, 2027 तक समाजवादी पार्टी समाप्त वादी पार्टी बन जाएगी। उक्त विचार प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम गंगापुर के खेल मैदान में लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन में आयोजित जनसभा के दौरान व्यक्त किए।
डिप्टी सीएम ने चाचा शिवपाल पर हमला बोलते हुए कहा कि जब शिवपाल ने विधानसभा में कहा था कि उनकी जान को भतीजे से खतरा है, तब उनको जेड प्लस सुरक्षा दी गई थी।अब चाचा भतीजे एक हो गए हैं। अब उनको सुरक्षा की क्या जरूरत है। लेकिन फिर भी सरकार ने उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। डिप्टी सीएम ने भाजपा की उपलब्धि गिनाते हुए भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को वोट देकर जिताने की अपील की।
जनसभा को केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, पूर्व मंत्री विनोद तिवारी, चेयरमैन संगीता वर्मा, पूर्व प्रधान तिमनपुर नीरज कश्यप, जिला उपाध्यक्ष विनोद शर्मा आदि ने संबोधित किया।
इस मौके पर रविकांत गर्ग, दिनेश वशिष्ठ, पूर्व मंत्री विनोद तिवारी, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, शिवदत्त भदौरिया, अलीगंज ब्लॉक प्रमुख अशोक रतन शाक्य, भाजपा नेता डॉ अवधेश पांडे, अजय पाल सिंह, श्यामवीर सिंह, आलोक गुप्ता, प्रमोद कुशवाह कल्लू , अजय सिंह कुशवाह, शैलेंद्र सिंह राठौर, चेयरमैन प्रतिनिधि धर्मेंद्र वर्मा धम्मा, गजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

डिप्टी सीएम का ग्राम प्रधान ने किया भव्य स्वागत
ग्राम गंगापुर के खेल मैदान में आयोजित जनसभा में पहुंचे पर गंगापुर के ग्राम प्रधान युवा भाजपा नेता गोविंद शाक्य ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का पगड़ी पहनाकर व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। ग्राम प्रधान ने डिप्टी सीएम को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट दिलाने के लिए कहा।