शैक्षणिक भ्रमण पर विद्यालय से लखनऊ रवाना हुआ 72 सदस्यों का समूह

गोण्डा की लोकल खबरें, सर्कल सिटी अपडेट पर

गोण्डा। मुजेहना ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम देवरिया अलावल में स्थित अलावल शाह एकाडमी के तत्वावधान में एक दिवसीय शैक्षिणिक भ्रमण के लिए मंगलवार को लखनऊ के लिए रवाना हुआ।

विद्यालय के प्रबंधक जाकिर हुसैन ने बताया कि इस विद्यालय के 72 सदस्यीय दल में 58 बालक, बालिकाएं व विद्यालय के प्रधानाध्यापिका अर्चना शुक्ला सहायक अध्यापक मोहम्मद हुसैन, दिलीप तोमर, संजय श्रीवास्तव, राम नारायण मिश्रा, श्वेता रस्तोगी, रजिया सदफ़ व साहिरा आदि अध्यापकों का समूह सुबह 7 बजे विद्यालय से लखनऊ के लिए रवाना हुआ। शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य बच्चों में आत्म विश्वास व जागरूकता पैदा करना, डर को खत्म करना, घर से बाहर निकलने में क्या- क्या सुविधाएं, और परेशानियां सहित कई बातों की जानकारी होगी। जिससे उनका उत्तरोत्तर विकास होगा। साथ ही साथ बाहर निकलने पर जागरूकता और सामान्य ज्ञान भी बढ़ता है। लखनऊ में बच्चों को इमामबाड़ा, भूल भुलैया, जनेश्वर मिश्र पार्क, डॉक्टर राम मनोहर लोहिया पार्क व चिड़ियाघर सहित कई महत्वपूर्ण जगहों पर पहुंचकर भ्रमण किया जाएगा।