पार्टी प्रत्याशी को जिताना प्रथम लक्ष्य: कमांडो

आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा की बैठक संपन्न

दिनेश मिश्रा(गुरू जी)/सतीश चंद्र

कलान-शाहजहांपुर
आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की विकास खण्ड मुख्यालय स्थित ब्लाक प्रमुख कार्यालय पर बैठक संपन्न हुई।कार्यक्रम में पहुंचे निकाय चुनाव के जिला संयोजक जिला महामंत्री कमांडो अनिल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनाव में जीत के मंत्र दिए। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से प्रत्येक वार्ड में प्रत्येक बूथ पर जाने तथा बैठक करने की अपील की।।उन्होंने कहा छोटी-छोटी बैठकें
तब तक समाप्त नहीं होगी।जब तक चुनाव संपन्न नहीं हो जाते। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा की सभी बार्डों में कार्यकर्ता पदाधिकारी वोटर लिस्ट लेकर घर-घर जाएं ।प्रचार प्रसार के लिए सभी मोर्चों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष डोर टू डोर जाकर जनता का विश्वास हासिल करें।उन्होंने कहा कि प्रचार के दौरान केंद्र और राज्य की नीतियों योजनाओं के बारे में भी आम जनों को बताएं। श्री कमांडो ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने माता और बहनों का दुख दर्द जाना। मोदी जी की मां जब चूल्हे पर खाना बनाती थीं तो उनकी आंखों में आंसू आ जाते थे।मोदी जी ने उज्जवला योजना लाकर महिलाओं के दुख दर्द को बांटने का काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार की आयुष्मान स्मार्ट कार्ड ,किसान सम्मान निधि ,प्रत्येक यूनिट पर 5 किलो राशन ,घर-घर शौचालय आदि सुविधाएं मुहैया कराने का काम किया है ।बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री रामाकांत मिश्रा ने कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में देश की सभी सीमाएं सुरक्षित हैं। पहले पाकिस्तानी आतंकवादी जहां चाहते थे। विस्फोट करके निकल जाते थे ।लेकिन अब ऐसा नहीं है देश अब मजबूत और सुरक्षित हाथों में है ।उन्होंने सपा और बसपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी परिवारवाद की पार्टी नहीं बल्कि यह आमजन की पार्टी है। श्री मिश्रा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है।जिसमें आम कार्यकर्ता भी शीर्ष स्तर तक जाता है ।बैठक के दौरान निकाय चुनाव जिला संयोजक कमांडो अनिल सिंह ,निकाय चुनाव जिला संयोजक विजय मोहन मिश्रा, जिला महामंत्री रमाकांत मिश्रा, पूर्व प्रधान राम गोपाल वर्मा ,पूर्व ब्लॉक प्रमुख गेंदन
लाल गुप्ता,मंडल अध्यक्ष संजय सिंह,महामंत्री सुगम सक्सेना, मीडिया प्रभारी दिनेश मिश्रा, हरिनारायण गुप्ता,राजेश गुप्ता, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष विनोद गुप्ता,आदित्य सिंह हनी,पंकज गुप्ता,रामकुमार गुप्ता मीठे,मंडल उपाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम बाबू गुप्ता, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मंजू सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप गुर्जर,पूर्व ब्लाक प्रमुख पति सत्येंद्र सहाय, अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राम लखन ,युवा मोर्चा जिला महामंत्री विकास कश्यप आदि दर्जनों पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।