धनुष यज्ञ,सीता स्वयंवर, परशुराम-लक्ष्मण संवाद,ने किया भाव विभोर

गोंडा। गांव रुदापुर में रविवार की रात में धनुष यज्ञ, लक्ष्मण परशुराम संवाद और सीता स्वयंवर की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान लक्ष्मण परशुराम संवाद ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।इटियाथोक ब्लॉक क्षेत्र के रुदापुर गांव में राम विवाह मंचन के तीसरे दिन सीता स्वयंवर, शिव धनुष तोड़ने, लक्ष्मण परशुराम संवाद, राम विवाह की लीला का मनोहारी मंचन किया गया। प्रसिद्ध हनुमान गढ़ी मंदिर में आयोजित श्री राम विवाह के तीसरे दिन मंचन के शुरू में राजा जनक के दरबार में सीता स्वयंवर का दृश्य दिखाया। श्री राम शिव धनुष को तोड़ते हैं। शिव धनुष के टूटते ही जहां जय श्रीराम के उद्घोष से पंडाल गूंज उठा। वहीं जानकारी मिलने पर परशुराम के आगमन और गर्जना से चहुं ओर सन्नाटा पसर गया। परशुराम-लक्ष्मण संवाद काफी सराहे गए। सोमवार को श्री राम के बारात की भव्य झांकी निकाली जाएगी।