महराजगंज खबर प्रेस क्लब कार्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय प्रेस दिवस।

महराजगंज रायबरेली।महराजगंज खबर प्रेस क्लब कार्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय प्रेस दिवस। प्रेस दिवस जिम्मेदार मीडिया की मौजूदगी के रूप में मनाया जाता है। अध्यक्ष संतोष सिंह ने सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया और कहा सभी पत्रकार साथी निडर व निष्पक्ष होकर पत्रकारिता करें आप लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं। अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रेस की स्वतंत्रता सबसे ज्यादा जरूरी है इसी बात को याद दिलाने और लोगों तक इसे पहुंचाने के लिए प्रेस दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय प्रेस को मनाने का मुख्य उद्देश्य प्रेस की आजादी के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है।
इस मौके पर महराजगंज खबर प्रेस क्लब अध्यक्ष संतोष सिंह, वरिo उपाध्यक्ष अनुराग सोनी, महामंत्री स्वदेश मौर्या, परविंदर मौर्य,इमरानुल हक, अंजनी बौद्ध,बृज किशोर यादव,जुनैद,मुर्तजा,सोनी कुमारी,साहिल,संजय सिंह,महमूद अहमद, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।